फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fights over small things , several injured

छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, कई जख्मी

Sat, 25 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 25 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाना इलाके के मोहल्ला हाता मझले खां भीकमपुरा निवासी साहिल
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी गुड्डू के घर गया था। यहां पर इनमें कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसमें  कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ सूचना दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं मोहम्मदाबाद कोतवाली के पिपरगांव निवासी मुन्नालाल को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव अताईपुर कोहना निवासी संतोष और रामनिवास के बीच देर रात बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसमें संतोष, इनकी पत्नी रानी और दूसरी ओर रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष ने जिलेदार और रामनिवास तो रामनिवास ने संतोष और उसके पुत्र सुनील के खिलाफ जवाबी एनसीआर दर्ज कराई है।

उधर, मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी दिनेश का अपने परिवारी कैलाश से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर कैलाश, गोविंद, बेचेलाल ने दिनेश के साथ मारपीट कर दी।  बेटी नीतू बचाने आईं तो उसे भी पीटा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोविंद को हिरासत में ले लिया। सूचना दर्ज कर ली गई। गांव देवरामपुर निवासी विरजू को पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब समेत बंदी बनाया।

मारपीट में घायल हुए वृद्ध की मौत
मोहम्मदाबाद में मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई। गांव नकटपुर निवासी लालजीत का एक सप्ताह पहले गांव के ही रामऔतार, दिवारीलाल, करनसिंह से विवाद हो गया था। इस पर हमलावराें ने लालजीत, उसके भाई तुलसीराम और डालचंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया था। लालजीत ने एनसीआर दर्ज कराई थी। शनिवार को डालचंद्र की घर पर मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना मदनपुर चौकी प्रभारी हरपाल सिंह यादव को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोग पंचनामा  के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed