फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer shot dead in broad daylight

किसान को दिनदहाड़े गोली से उड़ाया

Wed, 19 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 19 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in broad daylight
मक्का के खेत की रखवाली करने के लिए गए अधेड़ की दिनदहाड़े गोली मारकर
विज्ञापन
हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। एएसपी समेत आसपास थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना नवाबगंज के गांव नगला चंदन निवासी रामदीन यादव (55) रात में अपने खेतों में रह कर फसल की  रखवाली करते थे।  यह  पास में ही बनी झोपड़ी में रहतेे थे। मंगलवार की शाम रामदीन घर से मक्का के खेत की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह करीब 6.30 बजे रामदीन का बड़ा भाई शेर सिंह खेत पर गया। यह भाई से पास के खेत में खड़े

ढेंचा को कटवाने की बात कह कर चला गया। कुछ समय बाद शेर सिंह की बेटी रामदीन को खाना देने के लिए खेत पर गई। यहां चाचा के न मिलने पर झोपड़ी में खाना रखकर चली गई। दोपहर करीब 12 बजे शेर सिंह का बेटा लाखन रामदीन को खाना देने के लिए जा रहा था। खेत के पास रास्ते में रामदीन का शव खून से लथपथ औंधे मुंह पड़ा देखा। इस पर

उसकी चीख निकल पड़ी। इसकी जानकारी लाखन ने अपने पिता समेत अन्य लोगों को दी। शेर सिंह समेत परिवार के अन्य लोग भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। रामदीन के पीठ पर गोली लगी थी। सूचना मिलने पर एसओ मोहम्मद मुस्लिम खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। एसओ ने मामले की जानकारी कर आलाधिकारियों को दी। कुछ ही समय में एएसपी रामभवन

चौरसिया समेत आसपास के थानों का फोर्स आ गया। एएसपी ने मृतक के परिवार के लोगों से पूछताछ की। दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के भाई शेर सिंह ने गांव के ही सहवीर सिंह उसके बेटे कुंअरपाल उर्फ भइयालाल, भाई जगदीश सिंह, सुनील पुत्र महावीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई की गोली मार कर हत्या कर दी।

मृतक के भतीजे पर दर्ज है जानलेवा हमले की रिपोर्ट
 गांव नगला चंदन निवासी सुनील यादव पुत्र महावीर 24 जुलाई की सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी बीच हमलावरों ने सुनील को गोली मार दी थी। घायल के पिता ने गांव के ही सर्वेंद्र, बबलू यादव और थाना मेरापुर के गांव नगला सबल निवासी अव्वल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बबलू यादव मृतक रामदीन का भतीजा है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बबलू के परिवार वालों ने झूठा मुकदमा लिखाए जाने की बात थाना पुलिस को बताई थी।

डॉग स्क्वायड फिर फेल
दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड मौके पर जाकर इधर उधर घूमने लगा। इसके बाद वह बैठ गया। पुलिस को क्लू नहीं दे पाया। सीओ कायमगंज रामप्रकाश, मोहम्मदाबाद कोतवाल भीमसेन जावला, थाना शमसाबाद, मऊदरवाजा का फोर्स भी पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed