फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Faridpur Sadvadha two homes theft

फरीदपुर सैदवाड़ा के दो घरों में चोरी

Sun, 09 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 09 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Faridpur Sadvadha two homes theft

चोरों ने एक ही गांव के दो घरों से हजारों रुपये और

विज्ञापन
जेवर पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी हरपाल पत्नी विमला देवी के साथ शुक्रवार को रिश्तेदारी में फर्रुखाबाद गए थे। घर में पुत्र छोटू और पुत्री सोनी थे। रात में दोनों छत पर जाकर लेट गए। रात में मकान के पास स्थित गली से दीवार फांदकर चोर घर में घुस गए।

चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और पीपा में रखे 25 हजार रुपये और करीब 20 किलो चीनी उठा ले गए। शनिवार की सुबह सोनी नीचे आई तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। सोनी ने घटना की जानकारी पिता हरपाल को दी।

इसी गांव के जगराम और पत्नी सुशीला देवी थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नाहरौसा में रिश्तेदारी में गए थे। घर में ताला लगा था। रात में चोर मुख्यगेट का ताला तोड़ घर में घुस गए। चोर कमरे में रखे एक बक्से का ताला तोड़कर नकदी और जेवर निकाल लिया और दूसरा बक्सा उठा ले गए।

शनिवार को जगराम के भाई तेजराम ने घर का ताला टूटा देखा तो उसको सूचना दी। जगराम ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

जगराम ने बताया कि चोर बक्से से दो हजार रुपये, चांदी की करधनी और पायलें ले गए। चोर जो बक्सा ले गए हैं, उसमें पीतल के बर्तन रखे थे। फैजबाग चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed