{"_id":"62b76195c2429f25e03293a50f21cc70","slug":"family-went-in-marriage-theif-stolen-jwellery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में शामिल होने गए तो चोर ले गए जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में शामिल होने गए तो चोर ले गए जेवर
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
सूने पड़े मकान का ताला तोड़ कर चोर हजारों की नगदी और जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
रविवार की सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस
को सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा।
मोहल्ला नरकसा कादरीगेट निवासी सुरेशचंद्र आईटीआई में स्टोर बाबू थे। शनिवार को सुरेशचंद्र पत्नी कमलेश देवी और बच्चों के साथ कायमगंज के गांव सुल्तनापुर में रिश्तेदार के यहां एक समारोह में गए थे। रात किसी समय चोर मेन गेट का
ताला तोड़ कर अदंर घुस गए। उन्हाेंने कमरे के ताले तोड़कर अलमारी से जेवर और नगदी चोरी कर लिए। रविवार की सुबह बंदरों को सब्जी उठाकर ले जाते देख पड़ोसियों ने सुरेशचंद्र को आवाज दी। अंदर से आवाज न आने पर उनके भतीजे कौशल को सूचना दी गई। यह लोग मौके पर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे देखकर चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर सुरेशचंद्र परिवार के साथ आ गए।
पड़ोसियों ने कोतवाली जाकर घटना की सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। सुरेशचंद्र ने बताया कि चोर अलमारी से 7000 रुपये और 80 हजार के सोने के जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और कुछ चोरी नहीं हुआ है।