फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Failure of prisoners in Fatehgarh district jail

फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों का उपद्रव

Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Failure of prisoners in Fatehgarh district jail
बवाल के दौरान घायल हुए बंदी राजेश को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। जिला कारागार फतेहगढ़ में रविवार सुबह करीब 8 बजे बंदियों ने जमकर उपद्रव किया। जेल अस्पताल के स्टोर में रखे अभिलेखों में आग लगा दी। एक बंदी रक्षक को बंधक बना लिया। छत पर चढ़कर जमकर पथराव किया। पथराव से प्रभारी जिलाधिकारी व जेल अधीक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। विवाद के पीछे की वजह जिला जेल में बंद उम्रकैदी को लोहिया अस्पताल रेफर न करना बताया गया है। बंदी दोपहर करीब 3 बजे तक उपद्रव चला। मौके पर पहुंचे डीआईजी जेल ने जांच की। जेलर डीपी सिंह को इस मामले में दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी अतुल हत्या और दुष्कर्म के मुकदमे में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बीमार होने पर उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार से लाभ न मिलने पर बंदियों ने अतुल को रेफर करने की मांग की। जेल अस्पताल के डॉक्टर नीरज और जेलर डीपी सिंह ने कैदी को रेफर करने से मना कर दिया। इस पर बंदियों की सुबह पहले जेलर और डॉक्टर से नोकझोंक होने लगी। इसके बाद बंदियों ने अस्पताल में रखी अलमारी, टीवी, सीसीटीवी कैमरे व अन्य वस्तुओं को तोड़ दिया। स्टोर में रखे अभिलेखों में आग लगा दी। बंदी रक्षक संतोष कुमार को मारपीट कर बंधक बनाने के बाद सीढ़ी को कब्जे में लेकर अधीक्षक और जेलर के कार्यालय की छत पर चढ़ गए। यहां दीवार की ईंटे उखाड़कर बंदी रक्षकों पर फेंकनी शुरू कर दीं। जेलर के कार्यालय में घुसकर कुर्सी, मेज, अलमारी तोड़ दी और कुछ कागजों में आग लगा दी। सूचना पर प्रभारी डीएम एनपी पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव, एसपी सुभाष सिंह बघेल मौके पर पहुंचे। आसपास के जिलों से भी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। अधिकारियों के पहुंचते ही बंदियों ने उपद्रव तेज कर दिया। इस कारण एक गेट से दूसरा गेट अधिकारी पार नहीं कर पाए। बंदियों के पथराव में जेल अधीक्षक राकेश कुमार के सिर में पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। प्रभारी डीएम एनपी पांडेय, बंदी रक्षक संतोष कुमार और बंदी राजेश घायल हो गए। इन सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बढ़ता देख डॉ. नीरज को हटा दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे डीआईजी जेल आरपी सिंह ने जांच शुरू कर दी है। बंदियों ने जेलर के खिलाफ जेल में भ्रष्टाचार करने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed