फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Eight hundred thousand stolen goods , then drink alcohol

आठ लाख का माल उड़ाया, फिर पी शराब

Sat, 14 Mar 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Eight hundred thousand stolen goods , then drink alcohol
थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर पट्टी में चोरों ने सपा नेता के घर में
विज्ञापन
घुसकर नगदी, जेवर समेत आठ लाख का माल पार कर दिया। इसके बाद छत पर बैठकर शराब भी पी। मौके पर पहुंची पुलिस को छत से खाली शराब की बोतल और पड़ोसी की छत पर टूटे हुए बक्से पड़े मिले। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चोरों ने एक अन्य घर की बैठक का भी ताला तोड़ दिया लेकिन घर वालों के जाग जाने से भाग निकले।

गांव मुजफ्फरपुर पट्टी निवासी सपा नेता अरुण यादव अपनी चाची सुषमा, चचेरे भाइयों अखिल और अंकित के साथ रहते हैं जबकि चाचा अनिल यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। इन्हीं के पड़ोसी अख्तर खां भी परिवार समेत दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। इनके यहां भी ताला पड़ा है। शुक्रवार रात अरुण रोशनाबाद गांव गए थे। घर में सुषमा यादव, अखिल और अंकित यादव एक कमरे में सो रहे थे।

रात किसी समय चोर अख्तर खां की छत से चढ़कर अरुण के मकान में घुस गए और एक कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद सोने-चांदी के जेवर , नगदी और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। चोर एक बक्सा भी उठा ले गए। सुषमा यादव शनिवार सुबह सोकर उठीं तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा था। अंकित ने घटना की जानकारी थाने में दी। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।

जांच के दौरान सुषमा की छत पर एक शराब की बोतल और ग्लास रखे हुए मिले। इसके साथ ही पड़ोसी इकलाख की छत पर टूटा हुआ बक्सा पड़ा था। सुषमा ने बताया कि चोर बक्से में रखी तीन लाख की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, पीतल के बर्तन और कीमती साड़ियां व अन्य चीजें चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी

हुई है। उधर, अब्दुल शकुन ने बताया कि चोरों ने उनकी बैठक का भी ताला तोड़ दिया। खटपट की आवाज सुनकर वह लोग जाग गए । इसलिए चोर भाग गए। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शीघ्र ही घटना का खुलासा भी किया जाएगा। छत पर खाली बोतल व ग्लास पड़े होने पर ग्रामीण यह भी चर्चा करते रहे कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के बाद इत्मीनान से बैठकर शराब भी पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed