{"_id":"57167f984f1c1bb73e8b4840","slug":"dowry-demands-to-the-woman-is-lit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जलाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जलाया
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
दहेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को जलाकर मार डाला। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया।ससुरालीजन शव को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला कन्नौज थाना इंदरगढ़ के गांव मझला निवासी देवपाल सिंह सिसौदिया ने बेटी माधुरी (23) की शादी तीन वर्ष पूर्व मोहम्मदाबाद के गांव खिमसेपुर निवासी रामकुमार उर्फ रामू चौहान के साथ की थी।
शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजनों ने दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन आए दिन माधुरी को प्रताड़ित करने लगे। घटना की जानकारी माधुरी ने मायके वालों को दी थी।
विज्ञापन
इस पर मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचकर मामले को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। कुछ समय बाद माधुरी को फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। मंगलवार की सुबह माधुरी संदिग्ध हालत में जल गई और उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता और मां मुन्नी देवी, भाई अजीत सिंह समेत परिवार के अन्य लोग पुत्री की ससुराल पहुंचे। मायके वालों ने हंगामा किया। इस दौरान ससुरालीजन कमरों में ताला डालकर फरार हो गए।
मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाल भीम सिंह जावला और तहसीलदार आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि मकान का मुख्य गेट खुला था।
इसके अलावा जिस कमरे में ससुरालीजनों ने बेटी को जलाया था, वह कमरा भी खुला था। अन्य कमरे बंद थे। इस आग में कपड़े और कुछ बेड भी जल गया। देर शाम माधुरी के पिता देवपाल सिंह ने पति रामकुमार, देवर श्याम कुमार, ननद ममता, सास, देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।