{"_id":"571284614f1c1bc76d4a6b89","slug":"denied-dowry-girl-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर महिला को फांसी पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज न मिलने पर महिला को फांसी पर लटकाया
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता को मारपीट कर फांसी पर लटका दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने सास और देवर को हिरासत में लिया है। महिला के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। थाना कमालगंज के गांव खुटिया निवासी लक्ष्मीकांत अवस्थी ने बेटी पुष्पा की शादी 29 मई 2015 को शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी चेतन मिश्रा के साथ की थी।
शादी के कुछ समय बाद ससुरालीजनों ने दहेज में 4 लाख रुपयों की मांग कर दी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी ने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी मायके वालों को दी। रिश्तेदारी होने के कारण मायके वालों ने बेटी के ससुरालवालों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। शुक्रवार की रात ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पुष्पा को मारपीट कर कमरे के कुंडे में फांसी के फंदे पर लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने मायके वालाें को दी। सूचना मिलने पर पुष्पा के पिता लक्ष्मीकांत, मां प्रीति समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल देवेंद्र शर्मा फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने सास गीता देवी और देवर निकेतन को हिरासत में ले लिया। पति और ससुर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी और सीओ सिटी योगेश कुमार भी आ गए। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिस कमरे में महिला ने फांसी लगाई उस कमरे के तीन गेट हैं। वह तीनों गेट अंदर से बंद थे। महिला का शव लटक रहा था उसके पैर बेड पर मुड़े हुए थे। परिजनों ने बताया कि चेतन अपनी दुकान खोलने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। पिता ने चेतन, ससुर रतन मिश्रा, सास गीता देवी, देवर निकेतन, चचिया ससुर छुल्लू, चचिया सास रचना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।