फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Debt- ridden farmers choose death

कर्ज में दबे किसान ने चुनी मौत

Fri, 20 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Debt- ridden farmers choose death
कर्ज के बोझ में दबे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिजनों
विज्ञापन
का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पत्नी का कहना था कि पति पर केसीसी के 68 हजार रुपये बकाया होने के साथ अन्य लोगों का भी कर्ज था।

थाना क्षेत्र के गांव आसलपुर निवासी सुधाकर (50) पुत्र रामशंकर पाल शुक्रवार सुबह 5 बजे शौच के लिए गए थे। इस दौरान अपने खेत में खड़े बकैना के पेड़ पर अपने ही तहमद से फंदा बना फांसी लगा ली। गांव के ही प्रदीप कुमार अपना खेत देखने आए तो सुधाकर का शव लटका देख उन्होंने उनके परिजनों को सूचना दी। इस पर उनकी पत्नी शीला देवी, पुत्र विपिन (25) और अजीत कुमार (21) घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन शव लेकर घर चले आए। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजनों ने अंतिम

संस्कार कर दिया। मृतक की पत्नी शीला देवी ने बताया कि इस बार पति ने बैंक व अन्य लोगों से कर्जा लेकर तंबाकू और गेहूं की फसल की थी। लेकिन कुदरत के कहर से दोनों फसलें बर्बाद हो गईं। पति पर केसीसी के 68 हजार रुपये बकाया थे। इसके साथ ही अन्य लोगों का भी कर्ज था। अगले माह छोटे पुत्र अजीत की शादी भी है। इसके चलते पति परेशान रहते थे। इसी से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed