फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   dampati ko tamanch laga loote jevar

दंपति को तमंचा लगा लूटे जेवर

Sat, 05 May 2018 11:51 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 05 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
dampati ko tamanch laga loote jevar
लूट के शिकार पीड़ित दंपति - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मदाबाद। बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचे के बल पर दंपति से जेवर लूट लिए। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच रही थी। इस बीच धीरपुर चौराहे पर खड़े ट्रकों को हटाने को लेकर चालकों का यूपी 100 के चालक से विवाद हो गया। ट्रक चालकों ने यूपी 100 की गाड़ी पर पथराव कर दिया। गाड़ी का शीश क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में पुलिस ने दो ट्रक चालकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव निवासी अशोक वर्मा पत्नी मीरादेवी को लेकर अपनी ससुराल मोहम्मदाबाद के गांव बढ़नपुर गए थे। यहां कुछ देर रुकने के बाद दंपति बाइक से लौट रहे थे। दूसरी बाइक पर उनका साला ब्रजेश वर्मा अपनी रिश्तेदारी में जिला एटा थाना अलीगंज के गांव कंलिजर जा रहा था। कुछ दूर साथ चलने के बाद ब्रजेश आगे निकल गया। धीरपुर सबस्टेशन के पास से गुजरते समय सफेद रंग की बाइक पर सवार दो लुटेरों ने ओवरटेक कर अशोक की बाइक को रोक लिया। पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल कर महिला के लगा दिया। तमंचे के बल पर लुटेरों ने महिला के कानों के कुंडल, सोने की जंजीर लूट कर धीरपुर चौराहा की ओर भाग गए। घटना की सूचना यूपी 100 को दी गई। सूचना पर यूपी 100 मौके पर आ रही थी। धीरपुर चौराहा के पास ट्रकों से एफसीआई गोदाम पर खाद्यान्न उतार रहा था। इससे जाम लगा था। यूपी 100 के चालक सुनील दुबे ने हार्न बजा कर ट्रकों को हटाने के लिए कहा। इस पर ट्रकों चालकों का सिपाही से विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर चालकों ने पुलिस गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया। एक पत्थर लगने से गाड़ी का शीश चटक गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो चालकों को पकड़ लिया। दोनों को कोतवाली भेजा गया। इसके साथ ही कोतवाली के दरोगा शैलेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दंपति से घटना की जानकारी ली। दरोगा ने बताया कि दंपति रविवार को तहरीर देने की बात कह कर चले गए। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, लुटेरों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed