फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Chief officer of Housing Breaking theft

अपर मुख्य अधिकारी के आवास का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 05 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Chief officer of Housing Breaking theft
चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत कार्यालय परिसर के अपर मुख्य अधिकारी के आवास का ताला तोड़कर चोर सामान निकाल ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस चौकीदार को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित जिला पंचायत परिसर के सरकारी आवास में अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल यादव रहते हैं। बीते दिन जिला पंचायत की हुई बैठक के बाद छुट्टी लेकर चले गए थे। उनके आवास पर ताला लगा था।
विज्ञापन


रविवार की रात चोर आवास का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां पर चोरों ने अन्य कमरों को खोल लिया। इसके बाद अलमारी और बक्सों से सामान निकाल लिया। सोमवार को जब चौकीदार रामप्रकाश ने आवास का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कोतवाली में चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना आलाधिकारियों को भी दी गई। शिशुपाल यादव के आने के बाद ही उनके यहां से क्या-क्या सामान चोरी गया इसकी जानकारी मिल पाएगी। फतेहगढ़ कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed