{"_id":"4936ee1bbf83024899462e714c8357b6","slug":"center-lock-perspex-atm-avoided-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम लुटने से बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम लुटने से बचा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई में स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम का
विज्ञापन
शटर का सेंटर लॉक न टूटने के चलते लुटने से बच गया। सशस्त्र बदमाशों ने
पास की दुकान में सो रहे गार्ड और सफाई कर्मचारी को शटर की चाबी न देने पर
जमकर पीटा। इसके बाद बदमाश दोनों को पकड़कर आम के बाग में ले गए और यहां भी
जमकर पिटाई की। लूटपाट में असफल होने
पर बदमाश भाग गए। गार्ड और सफाईकर्मी की सूचना पर थाना पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। मंगलवार सुबह बैंक प्रबंधक और एटीएम के सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव रजलामई में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम बैंक के पास ही है। यहां गार्ड हरेंद्र कुमार तैनात हैं। गार्ड के मुताबिक सोमवार रात वह एटीएम बंद कर पास
में ही दूसरी दुकान में सफाईकर्मी अखिलेश कुमार निवासी रजलामई के साथ सो रहा था। रात करीब 2 बजे आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश असलहों से लैस होकर आए और उन्हें दबोच लिया। इन्होंने एटीएम की चाबी मांगी तो उन्होंने चाबी न होने की बात कही। इस पर बदमाश दोनों को पकड़कर पास में ही आम के बाग में ले गए और जमकर पिटाई की। इसके बाद दो
बदमाशों ने एटीएम के शटर के ताले तोड़ दिए लेकिन सेंटर लॉक नहीं तोड़ सके। इससे शटर नहीं खुल सका। गुस्साए बदमाश फिर बाग में पहुंचे और उन्होंने दोनों को फिर से पीटा। इसके बाद भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद अखिलेश और हरेंद्र थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। रात में ही थानाध्यक्ष प्रदीप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टूटे
ताले कब्जे में ले लिए। मंगलवार को बैंक प्रबंधक मंजीत कुमार और एटीएम के सुपरवाइजर पंकज राठौर एटीएम पर पहुंचे। उन्होंने एटीएम चेक किया तो कैश ठीक मिला। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मंजीत कुमार ने बताया कि शटक का सेंटर लॉक न टूटने से एटीएम की लूट होने से बच गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।