फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Burglars made ??lakhs goods

चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Tue, 18 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 18 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Burglars made ??lakhs goods
दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने लाखों की नगदी व जेवर पार कर दिए। देर
विज्ञापन
रात उठे गृहस्वामी के पुत्र ने जब कमरे का ताला टूटा देखा तो चोरी का पता चला। इस पर अन्य परिजन भी जाग गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर थाने में दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

गांव गांधी निवासी सेवाराम सोमवार की रात परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। इनका एक बेटा अनिल नीचे लेटा था। रात किसी समय चोर घर के पीछे से दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोर कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्से व अलमारी का लॉक तोड़कर नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सेवाराम के मुताबिक रात करीब 2 बजे बेटे

सुधीर की पुत्री को शौच लगी। इससे तो सुधीर उसे नीचे लाया तो कमरे का ताला टूटा देख चोरी का पता चला। सुधीर ने शोर मचाया तो छत पर सो रहे परिजन जाग गए। घटना की जानकारी पर दरोगा उदयवीर मौके पर पहुंचे। सेवाराम ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बावजूद थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सेवाराम ने बताया कि चोर डेढ़ लाख

की नगदी, तीन किलो चांदी के जेवर, एक सोने की चेन, चार जोड़ी झाले, दो जोड़ी झुमकी, चार मांग टीका और चार जोड़ी कुंडल समेत करीब 200 ग्राम सोने के जेवर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि करीब सात-आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बाढ़ पीड़ित पुत्रियों के जेवर भी ले गए
सेवाराम ने बड़ी पुत्री सुनीता की शादी हरीराम निवासी फलिकापुर और नीतू की शादी राजीव निवासी पटियाली कोतवाली कायमगंज के साथ की थी। सेवाराम के मुताबिक करीब पांच-छह साल पहले आई बाढ़ के दौरान दोनों पुत्रियों के मकान कट गए थे। इस पर दोनों पुत्रियों ने अपने जेवर उनके पास रख दिए थे। चोर वह जेवर भी चुरा ले गए। इसके अलावा छोटी पुत्री रेनू की शादी के लिए बनवाए गए जेवर भी चोरी गए हैं।

घटना के समय गुल थी बिजली
जिस समय चोरी कहुई उस समय बिजली नहीं आ रही थी। इसके चलते चोरों ने बड़ी ही आसानी के साथ घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी सेवाराम ने बताया कि बिजली आने का शेड्यूल देर रात 3 से सुबह 6 बजे, सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर 3 से सायं 6 बजे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed