{"_id":"0fbfbc61408b28ab9dde19ec49b9841b","slug":"buisynessman-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने गोली मार की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी ने गोली मार की खुदकुशी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 02 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। चचेरे भाई की शादी के बाद बहू की विदा करा घर पहुंचे नर्सरी कारोबारी ने तमंचे से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना होते ही ढोलक पर बहू आगमन के गीत गा रही महिलाओं के रोने पीटने की आवाजें आने लगी। आत्म हत्या के कारणाें का खुलासा नहीं हो सका है।
इलाके के गांव बरझाला निवासी रामकिशन गंगवार के 32 वर्षीय पुत्र राजीव गंगवार ने मंगलवार दोपहर एक बजे घर में ही तमंचे से गोली मार आत्महत्या कर ली।
गोली की आवाज पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय पूरा घर बारात और बहू घर में आने की खुशियां मना रहा था। राजीव का भी 7 महीने पहले ही विवाह हुआ था। उसका नर्सरी का कारोबार था।
विज्ञापन
पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में वह इसके लिए तैयार हो गए।
मृतक के चचेरे भाई राजकुमार पुत्र अहिवरन सिंह की बारात सोमवार को कंपिल थानाक्षेत्र के गांव मेंदपुर में गई थी। राजीव मंगलवार को कार से भाई व बहू को विदा कराकर कुछ समय पहले ही गांव आया था।
वही कार से उन्हें मंदिर लेकर भी गया था। मंदिर से बहू को घर छोड़ने के बाद वह सड़क तक आया और लौटकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।