{"_id":"a867a9ca4e11f4274bf3d2bc4e9b6f84","slug":"barati-went-on-grati-and-police-dlwain-banvren-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घराती और बाराती भिड़े पुलिस ने डलवाईं भांवरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घराती और बाराती भिड़े पुलिस ने डलवाईं भांवरें
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 06 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज के खुदागंज गांव में शादी समारोह में द्वारचार के दौरान मंगलवार की
विज्ञापन
रात बारातियों का हाथ घराती पक्ष की एक लड़की से छू गया। इसके बाद दोनों
पक्षों में जमकर लातघूंसे चले। इससे शादी समारोह में विघ्न पड़ गया।
मारपीट में दूल्हे का भाई चुटहिल हो गया। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने
सुबह अपने सामने भांवरें डलवाईं। पुलिस के लौटते ही बाराती और घराती दोबारा
भिड़ गए। इसमें दुलहन की मां घायल हो गई। पुलिस ने दोबारा पहुंच कर विवाद
शांत कराया।
गांव खुदागंज निवासी सतीश जाटव की पुत्री की शादी बड़ी बहन के देवर अमित निवासी मैनपुरी के थाना बेवर के गांव मुरई के साथ तय हुई थी। मंगलवार की रात बारात आई थी। द्वारचार के दौरान एक बाराती का गांव की लड़की से हाथ छू गया। उसकी चीख सुनकर विवाद होने लगा। बारातियों और घरातियों में लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट में लड़की के ताऊ, चाचा, चचेरा भाई व अन्य लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से लड़के का भाई व अन्य बाराती चुटहिल हुए। इस पर जयमाला कार्यक्रम निरस्त कर
दिया गया। दूल्हा समेत बाराती राम आश्रम के पास चले गए। रात गरीब एक बजे गांव के बुजुर्ग राम आश्रम पहुंचे । इन्हाेंने बारातियों को समझा कर शादी के लिए राजी किया। शादी कार्यक्रम शुरू होते ही विवाद फिर से शुरू हो गया। इसकी जानकारी पर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी देखरेख में भांवर कार्यक्रम कराया। दोनों पक्षाें को समझाकर पुलिस लौट गई। बुधवार की सुबह विदाई से पूर्व दुल्हन की बहन खुशबू के पति जोगेंद्र मकान की गैलरी में कुर्सी डाल कर बैठ गए। इसका
घरातियों ने विरोध किया तो फिर विवाद शुरू हो गया। जोगेंद्र ने अन्य लोगों के सहयोग से घर में घुस कर दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इसमें दुल्हन की मां गुड्डी देवी घायल हो गईं। इसकी जानकारी पर पुलिस कर्मी दोबारा मौके पर पहुंचे। इन्होंने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विदा कराई। थानाध्यक्ष यतेन्द्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा था। किसी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।