फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bamboo shopper spending dipped in the Ganges, death

गंगा में बांस लगाते दुकानदार डूबा, मौत

Sun, 22 Jan 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bamboo shopper spending dipped in the Ganges, death
गंगा
गंगा में चेतावनी के लिए बांस लगाते समय दुकानदार उसमें डूब गया। पीएसी के जवानों ने उसको बाहर निकाला। परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाली के पांचाल घाट निवासी शिवकांत तिवारी (30) गंगा पुल के नीचे नमकीन की दुकान लगाता था।
विज्ञापन


यहीं पर उसके पिता आत्माराम तिवारी घाट पर बैठते हैं। रामनगारिया प्रशासन ने गंगा तट पर बैठने वाले पंडों को आदेश दिए हैं कि वह लोग अपने-अपने घाटों के सामने नहाने के लिए आने वालों को पानी की गहराई का पता चल सके। इसके लिए चेतावनी बांस लगा कर उस पर लाल कपड़ा बांध दे। इस आदेश के बाद लोगों ने अपनी दुकानों के सामने गंगा के अंदर बांस बांधना शुरू कर दिया। रविवार की दोपहर शिवकांत तिवारी भी गंगा में उतार कर बांस बांध रहा था।
विज्ञापन


इस बीच उसका पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया। उसको देखकर वहां मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीएसी के जवान बोट से मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे दुकानदार को बाहर निकाला। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजन शव को वापस घर ले गए। परिजनों ने बताया कि शिवकांत की पत्नी सुनीता गर्भवती है। शिवकांत के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed