फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Aunt injured his knife with a knife

चाची के गले में चाकू से वार कर किया घायल

Sun, 07 May 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sun, 07 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
 विधवा चाची की शादी होने से नाराज भतीजे ने चाची को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे मरा समझकर युवक ने खुद भी जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की मौत चार साल पहले हो गई। उसके पति से उसके तीन बेटियां हैं। पति की मौत के बाद उसके महिला के प्रेम संबंध पारिवारिक भतीजे से हो गए थे।
विज्ञापन


इस बीच परिवार के लोगों ने महिला की शादी उसके देवर के साथ 29 अप्रैल 2017 को कर दी। शादी के बाद महिला ने युवक से बात करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज युवक  ने शनिवार को महिला के गले में चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मरा समझकर खुद भी जहर खा लिया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन परिजनों ने आपसी मामला होने के कारण पुलिस को वापस कर दिया। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता शुरू हो गया है। एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed