फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Artisan Jewelry robbed of three million of

सराफा कारीगर से तीन लाख की लूट

Sat, 29 Oct 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 29 Oct 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Artisan Jewelry robbed of three million of
लूट - फोटो : amar ujala
क्षेत्र के बघौना भट्टे के पास सराफा कारीगर से बाइक सवार दो बदमाशों ने 84 ग्राम सोना और 50 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश उसकी बाइक भी ले गए लेकिन कुछ दूरी पर पहियों की हवा निकालकर भाग निकले। पीड़ित ने 200 मीटर की दूरी पर वाहन चेकिंग कर रहे एसओ को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की पर वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन घटना को संदिग्ध मान रही है। लूटा गया सोना करीब ढाई लाख का बताया जा रहा है। नवाबगंज कस्बा निवासी गोविंद वर्मा जेवर बनाने का काम करता है। उसकी बाजार मेें दुकान है। वह धनतेरस को फर्रुखाबाद के सराफा दुकानदारों से आर्डर लेने और जो जेवर बनाकर दिए थे, उनका भुगतान लेने आया था।
विज्ञापन


देर शाम को वह 50 हजार रुपये और जेवर बनाने के लिए 84 ग्राम सोना लेकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। बघौना भट्टे के पास बाइक सवार दो युवकों ने कारीगर की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचा निकाल कर जान से मारने की धमकी देकर उसका झोला और बाइक लूट ली। थोड़ी दूर बाइक ले जाने के बाद बदमाश उसके पहियों की हवा निकालकर छोड़ गए। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर एसओ नरेंद्र गौतम वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारीगर ने एसओ को घटना की जानकारी दी। एसओ ने वाहन चेकिंग को तेज कर दिया लेकिन बदमाश उनके हाथ नहीं लगे। एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में घटना फर्जी लग रही है। फिर भी इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed