फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anna cattle catch the beat of employees in farrukhabad

अन्ना मवेशी पकड़ने गए कर्मचारियों के साथ मारपीट

Wed, 06 Mar 2019 11:17 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 06 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
Anna cattle catch the beat of employees in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर
शहर की आवास विकास कालोनी में बुधवार देर रात अन्ना मवेशियों को पकड़ने गए कर्मचारियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इससे एक कर्मचारी घायल हो गया। नगर पालिका की डीसीएम में तोड़फोड़ भी कर दी।
विज्ञापन


नगर पालिका ने शहर के अन्ना मवेशियों को पकड़ने के लिए एक संस्था को ठेका दे रखा है। ठेेकेदार मोहित सक्सेना के कर्मचारी नगर पालिका की डीसीएम लेकर रात को शहर में पिछले सप्ताह से अन्ना मवेशियों को पकड़ रहे हैं। बुधवार रात को कर्मचारी आवास विकास कालोनी स्थित द केयर हास्पिटल के पास अन्ना मवेशियों को पकड़ रहे थे। तभी मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। पर, कर्मचारी नहीं मानें वह अन्ना मवेशियों को पकड़ते रहे। इसके चलते कुछ युवकों ने ठेकेदार के कर्मचारी मऊदरवाजा के गांव परतापुर निवासी सोनू पाल, डिंपल, पवन, मनोज कुमार, रामसाहय नगला निवासी हिमाचल व डीसीएम चालक सनी के साथ मारपीट कर दी। इससे सोनू पाल घायल हो गया। युवकों ने डीसीएम में तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। डिंपल मोबाइल व सोनू ने छह सौ रुपये छीनने का आरोप लगाया। सूचना पर तहसीलदार सदर पहुंच गए। सफाई नायक विनय कुमार ने बताया कि कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव के विरोध में लगाया जाम 
फर्रुखाबाद। शहर के लाल सराय में डिग्गी ताल को जाने वाली गली में जलभराव होने से लोग पिछले कई दिन से परेशान थे। इसके चलते बुधवार को लोगों ने लालसराय के पास जाम लगा दिया। सूचना पर कादरीगेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने लोगों को समझाकर कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया। बाद में नगर पालिका ने सक्शन मशीन भेजकर वहां नाले को साफ कराया।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed