फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Angry father scolding son shot dead himself

पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने खुद को मारी गोली

Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 22 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Angry father scolding son shot dead himself
बेटे की मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी मेंस परीक्षा में फेल होने से गुस्साए पिता की डांट से क्षुब्ध बेटे ने खुद को शनिवार रात लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली में एडमीशन की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पिस्टल अपने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


शहर के मसेनी निवासी सैनिक विनय सिंह अंबाला में तैनात हैं। उनके बेटे वैभव सिंह (19) ने बेंगलुरू में आईआईटी मेंस की परीक्षा दी थी। मगर फेल हो गया था। इस पर वह दिल्ली में एडमिशन की तैयारी करने लगा था। भागवत कथा होने के कारण विनय सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे। एक पखवारा पहले वैभव भी घर आ गया। शनिवार को विनय सिंह ने पुत्र वैभव को आईआईटी मेंस परीक्षा में फेल होने पर डांट लगाई थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी से क्षुब्ध होकर रात करीब 10:30 बजे वैभव ने कमरा बंद कर पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुन परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन कमरे की ओर दौड़े़े। अंदर से दरवाजा बंद होने पर दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर घुसे। वहां का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। खून से लथपथ वैभव जमीन पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने रात में शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। परिजनों ने कोई कार्रवाई भी न करने की बात कही। गमगीन माहौल होने के कारण पुलिस लौट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने सैनिक को काफी समझाया तब वह पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। रविवार सुबह वैभवका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोगाें का कहना था कि पिता की डांट से वैभव परेशान था। शायद इसीलिए उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed