फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After a half years of marriage gave life

शादी के डेढ़ साल बाद दे दी जान

Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
After a half years of marriage gave life
रोते-बिलखते मृतका रोशनी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मसेनी में महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौता होना बताया जा रहा है। कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी गिरीश चंद्र सक्सेना ने बेटी  रोशनी की शादी डेढ़ साल पहले शहर कोतवाली के गांव नगला मसेनी निवासी रजत सक्सेना के साथ की थी।

विज्ञापन


रजत कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता है। मंगलवार रात बिजली जाने के बाद रजत ने पत्नी से छत पर चलने की बात कही थी लेकिन पत्नी ने छत पर जाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद पति छत पर सोने के लिए चला गया। रोशनी ने स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने रोशनी बुलाया तो कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक दरवाजा भी नहीं खुला।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग अलमारी हटाकर कमरे में दाखिल हुए तो रोशनी का शव फांसी पर लटका दिखा। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पति रजत और ससुर राकेश को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। घटना की सूचना पर फिंगरप्रिंट टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके साथ ही पुलिस ने छत की लंबाई भी नापी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर मायके वाले भी मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान पहुंचे बसपा प्रत्याशी महेंद्र कटियार ने दोनों परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मायके वालों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed