{"_id":"5cd5b5ebbdec22078534602a","slug":"91557509611-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में लगी आग से 7 लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर में लगी आग से 7 लाख का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित मेडिकल स्टोर में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे करीब सात लाख की दवाएं व नगदी जलकर राख हो गई। शुक्रवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर स्टोर संचालक मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर किसी तरह आग बुझाई गई। संचालक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के पिथनापुर गांव निवासी ऋतिक शुक्ला उर्फ श्यामजी का राजपुर में मेडिकल स्टोर है। रोज की तरह वह गुरुवार शाम दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसी ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी।
इस पर वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो धुुआं के साथ लपटें उठ रही थीं। पड़ोसियाें की मदद से किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई गई। ऋतिक ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन पेट्रोल डालकर आग लगाई है।
विज्ञापन
आग से गोलक में रखे डेढ़ लाख रुपये व करीब साढ़े पांच लाख की दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने आग लगाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
मेडिकल स्टोर में लगी आग, सात लाख का नुकसान
पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
पड़ोसी ने फोन कर दी घटना की सूचना