फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चोरी की कार के साथ पकड़े गए छात्र का चालान

चोरी की कार के साथ पकड़े गए छात्र का चालान

Sat, 12 Jan 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी की कार के साथ पकड़े गए छात्र का चालान
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपोलिया चौक पर बीती शाम पकड़ी गई चोरी की कार के मामले में पुलिस ने चालक का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि अज्ञात में पहले से ही मुकदमा दर्ज था।
विज्ञापन


सधवाड़ा मोहल्ला निवासी अंकित साध पुत्र मुकेश साध के घर के बाहर से दिसंबर 2018 में कार चोरी हो गई थी। शुक्रवार शाम को अंकित ने नाला मछरट्टा के पास से गुजर रही कार को पहचानकर उसका पीछा कर त्रिपोलिया चौक के पास पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की पूछताछ में चालक नितिन मिश्र निवासी साहबगंज नरायनदास ने बताया कि यह कार जलालाबाद के एक युवक ने उसने पास पांच हजार रुपये में गिरवी रखी है। उसे नहीं पता था कि कार चोरी की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि इस मामले में अज्ञात में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने पकड़े गए कार चालक नितिन मिश्र का चालान कर दिया है। कार गिरवी रखने वाले युवक को पकड़कर उससे भी पूछताछ की जाएगी। बताते हैं कि नितिन मिश्र इंटरमीडिएट का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed