फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आतंकी घटना नहीं, आपसी रंजिश का मामला आया सामने

आतंकी घटना नहीं, आपसी रंजिश का मामला आया सामने

Sat, 23 Feb 2019 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
आतंकी घटना नहीं, आपसी रंजिश का मामला आया सामने
फर्रुखाबाद। कानपुर से भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके के मामले में आतंकी घटना सामने नहीं आई है। हालांकि रेलवे प्रशासन इसे सुरक्षा व्यवस्था की चूक मान रहा है। एटीएस व जीआरपी डायरी को आधार मानकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अब भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम कालिंदी एक्सप्रेस में हुए धमाके के बाद पुलिस ने शुक्रवार को शिवराजपुर से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद एटीएस और जीआरपी ने कुछ अन्य लोगों को भी शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा था। मामले की जांच में लगे जीआरपी प्रभारी फर्रुखाबाद मुकेश मलिक भी दो दिन से बर्राजपुर में ही डेरा डाले हैं।
विज्ञापन


जीआरपी सूत्रों की मानें तो घटनास्थल पर मिली डायरी को आधार बनाकर जांच में सामने आया है कि यह घटना आतंकी नहीं है। आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है, जिसका रूप आतंकवादी घटना जैसा किया गया। क्योंकि शुक्रवार को पकड़े गए पिता-पुत्र समेत तीन लोग पुलिस के मुखबिर बताए गए थे और इन लोगों ने अपने गांव के ही दो लोगों को पकड़वाया था। जेल से छूटने के बाद उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया। पकड़े गए लोगों से अभी भी कई बिंदुओं पर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरी में जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उसमें ऐसे किसी शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है, जिससे यह प्रतीत हो कि यह बात किसी आतंकी ने लिखी हो। इसके बावजूद एटीएस और जीआरपी हर बिंदु पर जांच कर रही है। यह जरूर माना जा रहा है कि रेलवे स्टेशन कानपुर सेंट्रल पर तमाम चेकिंग के बावजूद विस्फोटक पदार्थ लेकर कोई कैसे पहुंच गया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी फर्रुखाबाद मुकेश मलिक ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस धमाके में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एक-दो दिन में घटना की तह तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed