{"_id":"62196946a3bef9e35a02f8b975b274ed","slug":"7-5-lac-robbed-of-jewelry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकानदारों से 7.5 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा दुकानदारों से 7.5 लाख की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को दो सर्राफा दुकानदारों से साढ़े सात लाख की
विज्ञापन
संपत्ति लूट ली। एक व्यापारी से छह लाख रुपया भरा थैला लूटा तो दूसरे से
1.10 लाख नगर एवं जेवरात से भरा थैला छीन लिया। थैला लूटते समय बदमाशों ने
सराफा कारोबारी पिता-पुत्र को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे दोनों घायल हो
गए। घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। मोहल्ला
चोबदरान पलरिया निवासी रामकुमार वर्मा की रकाबगंज में सराफा की दुकान है।
घर के
पास ही इनकी टेंट की भी दुकान है। बुधवार को रामकुमार अपने पिता सुरेशचंद्र वर्मा के साथ बाइक से फतेहगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकले। सुबह करीब 11 बजे बैंक से छह लाख रुपये निकालने के बाद उसे थैले में रखा और फर्रुखाबाद के लौटने लगे। रामकुमार बाइक चला रहे थे जबकि सुरेशचंद्र नोटों भरा बैग लेकर पीछे बैठे थे। भोलेपुर बिजली उपकेंद्र के पास पीछे से सफेद रंग की बाइक से आए बदमाश ने झपट्टा मार कर सुरेशचंद्र से थैला छीन लिया। इस बीच रामकुमार ने थैला
पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने धक्का दे दिया, जिससे राजकुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े । इस बीच लुटेरे बैग लेकर भाग निकले। रामकुमार की सूचना पर कर्नलगंज चौकी सुभाषचंद्र यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। फिर एसपी विजय यादव भी मातहतों के साथ सर्राफा व्यापारी से पूछताछ की। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने मोहल्ला गढ़ी कोहना
निवासी राजीव वर्मा से जहानगंज के हिसामपुर कंझाना के पास 1.10 लाख एवं करीब 40 हजार के जेवर से भरा थैला छीन लिया। राजीव घर से थाना जहानगंज के गांव महरूपुर बीजल स्थित सराफा की दुकान खोलने जा रहे थे कि रास्ते में बदमाशों ने लूट लिया। दोनों ही घटनाओं के बाद वाहन चेकिंग कराई गई। लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं लगा।