फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुष्कर्म के मामले में निर्दोष को फंसाने का प्रयास

दुष्कर्म के मामले में निर्दोष को फंसाने का प्रयास

Sun, 12 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में निर्दोष को फंसाने का प्रयास
दुष्कर्म के आरोपी के बयान के आधार निर्दोष का नाम घटना में शामिल करने को लेकर नया मोड़ आ गया। पीड़िता ने अज्ञात आरोपी की खुद ही पहचान करने लेने का दावा कर एसपी से शिकायत की। इसमें विवेचक पर आरोपी प्रधान से साठगांठ का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की निवासी दुष्कर्म पीड़िता महिला एसपी से मिली। उसने प्रार्थनापत्र दिया कि 10 फरवरी की शाम ग्राम धन्सुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा व उसके साथी ने फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी स्थित अपने कार्यालय में मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुरजीत को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था। वह इन दिनों जमानत पर है। विवेचक ने आरोपी सुरजीत के बयान के आधार पर घटना में शामिल अज्ञात साथी के नाम का खुलासा किया। उसे वह पहले से जानती है। वह घटना में शामिल भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विवेचक प्रधान से साठगांठ के चलते मुकदमा कमजोर करने के लिए निर्दोष को फंसा रहे हैं। ाटना में शामिल प्रधान के साथी की उसने खोजबीन कर ली है। उसका नाम भी मालूम है। एसपी ने विवेचक को शीघ्र विवेचना निस्तारित करने के आदेश दिए।


विवेचक कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरीओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान से साठगांठ का आरोप गलत है। पीड़िता के बयान लेकर आरोपी के साथी का खुलासा किया जाएगा।

दुष्कर्म के मामले में निर्दोष को फंसाने का प्रयास

एसपी से शिकायत, विवेचक पर सांठगांठ का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed