{"_id":"5cbf3d48bdec224934430284","slug":"31556036936-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से तीन बीघा गेहूं की फसल खाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से तीन बीघा गेहूं की फसल खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मटीला में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गांव नगला मटीला निवासी मुनेश अहीर पुत्र कोतवाल अहीर के खेत से भूड़नगरिया उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। मंगलवार सुबह जर्जर हो चुकी एचटी लाइन अचानक टूटकर मुनेश के खेत में गिर पड़ी। इससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
मुनेश कुछ दूरी पर अपने दूसरे खेत में गेहूं काट रहा था। लपटें उठती देख वह गांव की तरफ भागा और चीखपुकार मचा दी। इससे अन्य ग्रामीण भी मुनेश के खेत पर पहुंच गए। हाईटेंशन लाइन के तार को खेत से कुछ दूरी से काट दिया गया। इससे बिजली सप्लाई बंद हो गई।
इसके बाद ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर कागू पाया। आग से मुनेश की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली बंद कराने लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता रंग लाल पाल का फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा। मामले की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
जनपद में है महज दो बड़े फायर टैंकर : जनपद में आग बुझाने के संसाधनों व कर्मचारियों की भी कमी है। जनपद स्तर पर मात्र दो फायर टैंकर हैं। इनमें एक एक फायर टैंकर की क्षमता 5500 लीटर, जबकि दूसरे की 2700 लीटर पानी की क्षमता है।
इसके अलावा पोर्टेबल पंप से लैस दो बोलेरो कैंपर हैं। यह तालाब, नहर, बंबा आदि खुले स्थानों पर भरे पानी से आपूर्ति लेकर आग बुझाने का काम करते हैं। एक 400 लीटर पानी की क्षमता वाला हाईप्रेशर पंप है। जो आग की छोटी घटनाओं पर काबू पा सकता है। इसके अलावा हाल ही में एक अग्निशमन बाइक मिली है। जो सकरी गलियों में छोटी-मोटी आग बुझाने के काम आती है।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामसजीवन ने बताया कि विभाग में कुल 25 पद स्वीकृत हैं। इसमें आठ पद रिक्त चल रहे हैं। मौजूद 17 कर्मचारियों में चार चालक हैं, जबकि दो की चुनाव में ड्यूटी लगी है। बचे हुए 11 कर्मचारियों पर जिले की आग की घटनाओं से निपटने की जिम्मेदारी है।
एचटी लाइन टूटकर गिरने से तीन बीघा फसल जली