{"_id":"5c913415bdec22143439c64c","slug":"31553019925-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर 194 लीटर शराब के साथ आरोपी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग स्थानों पर 194 लीटर शराब के साथ आरोपी पकड़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक अनिल मिश्रा के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब की बिक्री पर रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब 194 लीटर अवैध शराब और उपकरणों समेत कई आरोपियों को पकड़ा है। वहीं, एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है।
कमालगंज थाना पुलिस ने कतरौली पट्टी निवासी जयपाल को सोमवार रात पांच लीटर अवैध शराब और उपकरण के साथ पकड़ लिया। वहीं, सुशील की पत्नी मुखी को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। मेरापुर थाना पुलिस ने सिंटू को 40 लीटर अवैध शराब और उपकरण, रामखिलाड़ी को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। अमृतपुर थाना पुलिस ने तोताराम को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
राजेपुर थाना पुलिस ने कल्लू को दस लीटर, बेटालाल को पांच लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी पवन, रामकुमार, अरविंद व लकूला निवासी राजा को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से करीब 104 लीटर अवैध शराब बरामद की। राजेपुर थाना पुलिस ने अशोक कुमार को एक तमंचा, एक कारतूस के साथ पकड़ा। वहीं, पुलिस ने अभियान में सात वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा दो का शांतिभंग में चालान कर दिया।