फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, डांट पर प्रेमी ने खाया जहर

प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, डांट पर प्रेमी ने खाया जहर

Tue, 12 Mar 2019 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर, डांट पर प्रेमी ने खाया जहर
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका तड़के प्रेमी के घर पहुंच गई। खोजबीन के दौरान प्रेमिका के परिजन उसे घर ले गए। परिजनों की डांट से क्षुब्ध प्रेमी ने जहर खा लिया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी समेत दो लोगों के खिलाफ पुत्री को बंधक बनाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार तड़के अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। भनक लगने पर किशोरी के परिजन प्रेमी के घर पहुंचे और उसके साथ गालीगलौज करने के बाद किशोरी को अपने साथ ले गए। प्रेमी के परिजनों ने भी उसे फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध होकर प्रेमी ने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका तड़के उसके घर चली आई थी। इसी दौरान उसके घरवाले आ गए और गालीगलौज किया। उधर, प्रेमिका के परिजनों ने थाने में प्रेमी समेत दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कहा कि उनकी पुत्री अपनी छोटी बहन के साथ शौच करने गई थी। आरोपियों ने उसे पकड़कर अपने घर में बंधक बना लिया। दबाव पड़ने पर पुत्री को छोड़ा। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि मौखिक शिकायत की गई है। मामले में समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed