{"_id":"5c684833bdec221181374055","slug":"31550338099-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा-बरेली हाईवे पर कार शोरूम से साढ़े छह लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा-बरेली हाईवे पर कार शोरूम से साढ़े छह लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे स्थित एक कार के शोरूम की तिजोरी से शुक्रवार रात चोर साढ़े छह लाख रुपये चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरे हिस्से में रखे साढ़े चार लाख रुपये चोरी होने से बच गए। पुलिस संदेह के आधार पर कैशियर और दो चौकीदारों को पकड़ कर कोतवाली ले गई। चोरी के समय सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे।
कानपुर निवासी पुरुषोत्तम दास गर्ग का फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में इटावा-बरेली हाईवे पर नेकपुर के पास कार शोरूम है। वर्कशॉप में कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी विमल बाजपेई और शोरूम में मोहल्ला खड़ियाई निवासी शशिकांत श्रीवास्तव मैनेजर हैं। शुक्रवार शाम सात बजे मैनेजर और कर्मचारी चले गए थे। मुख्य अकाउंटेंट रात करीब नौ बजे घर गए थे। रात में गेट के पास एक गनमैन समेत दो चौकीदार ड्यूटी कर रहे थे। वर्कशॉप में लगा शटर खुला था। शनिवार सुबह सात बजे दूसरे तीन चौकीदार आ गए और रात के चौकीदार चले गए। करीब आठ बजे सफाई कर्मचारी अनिल कुमार वर्कशॉप के अंदर से झाड़ू उठाने गया तो शोरूम का शीशा टूटा देखा। इसकी जानकारी चौकीदार राजेश मिश्रा, रामजी शुक्ल व गौरव को दी। दोनों मैनेजर भी घटना की जानकारी पर आ गए।
तिजोरी के अंदर दो लॉकर हैं। एक में साढ़े छह लाख और दूसरे में साढ़े चार लाख रुपये रखे थे। शोरूम के अंदर जाकर देखा तो एक लॉकर से साढ़े छह लाख रुपये गायब थे। इस तिजोरी की चाबी कैशियर के रैक में रखी थी और रैक की चाबी कैशियर के पास थी। चाबी से ही तिजोरी खोली गई थी। इसके साथ सभी के चैंबर के गेट खुले थे। घटना की जानकारी पर फतेहगढ़ कोतवाल पुलिस बल के साथ शोरूम पहुंचे। उन्होंने कैशियर और रात में ड्यूूूटी करने वाले चौकीदारों को बुलाकर पूछताछ की। इन तीनों को संदेह में पकड़ कर कोतवाली भेज दिया। फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए।
विज्ञापन
वर्कशॉप मैनेजर विमल वाजपेई ने बताया कि पीछे दीवार पर एक रस्सी बंधी थी। दीवार पर हथौड़ी रखी थी। वर्कशॉप में औजारों की पेटी से सरिया व अन्य औजार बाहर पड़े थे। आशंका है कि शोरूम का शीशा तोड़ कर चोर घुसे हैं।
कार शोरूम में 24 कैमरा लगे हैं। इलेक्ट्रानिक प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वह शोरूम आए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को देखा तो रात दो बजे से सुबह 8.55 बजे तक कोई रिकॉर्ड नहीं था। सीसीटीवी कैमरा अपने आप बंद हुए और चालू भी हो गए।
कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संदेश के आधार पर कैशियर और रात में ड्यूूटी करने वाले चौकीदारों को उठाया है। देर शाम तक घटना की तहरीर नहीं मिली है।