फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ठेकेदार को पीटकर बाइक सवार तीन युवकों ने 18 हजार रुपये लूटे

ठेकेदार को पीटकर बाइक सवार तीन युवकों ने 18 हजार रुपये लूटे

Fri, 26 Apr 2019 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार को पीटकर बाइक सवार तीन युवकों ने 18 हजार रुपये लूटे
गांव में विद्युतीकरण का काम करा रहे ठेकेदार को बाइक सवार तीन युवकों ने शमसाबाद-कायमगंज मार्ग पर रोक लिया। तमंचा दिखाकर उससे 18 हजार रुपये लूट कर भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। इसमें पीड़ित ने हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन



कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला श्यामागेट निवासी प्रेम शुक्ला विद्युत वितरण निगम में ठेकेदारी करते हैं। वह वर्तमान में शमसाबाद के फैजबाग क्षेत्र में पोल लगवा कर बंच कंडेक्टर डलवाने का काम करा रहे हैं। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह फैजबाग से कायमगंज बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन



पुलिया के पास पीछे से बाइक से आए तीन युवकों ने ओवर टेक कर ठेकेदार को रोक लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तीनों युवकों ने धमका कर ठेकेदार से 18 हजार रुपये लूट लिए और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़ित ने शुक्रवार शमसाबाद थाने में घटना की तहरीर दी। इसमें रुपये लूटने वालों पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है। एसओ जयंती प्रसाद ने बताया कि तहरीर पर जांच करने पर पता चला कि ठेकेदार ने मजदूरों को मानदेय नहीं दिया। इसको लेकर विवाद हुआ था। लूट की घटना संदिग्ध है, फिर भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed