Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Family returning to Jaipur from Gurugram meets with an accident; three dead

Palwal News: गुरुग्राम से जयपुर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, तीन की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Family returning to Jaipur from Gurugram meets with an accident; three dead
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सायमीर बास के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

2 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सायमीर बास के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकराने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, जयपुर की सेठी कॉलोनी निवासी एक परिवार गुरुग्राम आया हुआ था। शुक्रवार रात सभी कार से जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव सायमीर बास के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए।
विज्ञापन

हादसे में जसलीन कौर (54), मेहताब सिंह (50) और अमृत कौर (80) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह और कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल अल आफिया, मांडीखेड़ा पहुंचाया। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी चंद्रभान के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed