फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जमीन बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र में मारपीट, फायरिंग

जमीन बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र में मारपीट, फायरिंग

Sun, 31 Mar 2019 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
जमीन बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र में मारपीट, फायरिंग
एक पत्नी के पुत्रों को जमीन देने से दूसरी के पुत्रों का पिता से विवाद चल रहा है। आंधी में उड़े टीन के तख्ते को उठाने को लेकर दूसरी पत्नी के पुत्रों से पिता का विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी एक पक्ष से फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर वहां खड़े चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


गांव जरारी निवासी मैनूद्दीन ने तीन शादी की हैं। पहली पत्नी से दो पुत्रियां और दूसरी पत्नी से पांच पुत्र तथा तीसरी पत्नी से तीन पुत्र हैं। दो मंजिला मकान में नीचे के हिस्से में दूसरे नंबर की पत्नी पुत्रों के साथ रहती है और ऊपर मैनूद्दीन तीसरे नंबर की पत्नी और तीन पुत्रों के साथ रहता है।
विज्ञापन


मैनूद्दीन के नाम करीब 25 बीघा जमीन है जो तीसरे नंबर की पत्नी के पुत्रों के पास है। दूसरी पत्नी के पुत्रों को मैनूद्दीन ने जमीन नहीं दी। इसको लेकर मैनूद्दीन और दूसरी पत्नी के पुत्रों में रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ माह पूर्व तीसरी पत्नी के पुत्र अनवार की परचून की दुकान में आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पिता, सौतेले भाई अलाउद्दीन समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन अलाउद्दीन की झोपड़ी में आग लगी थी। इसकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद अलाउद्दीन को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था।

शनिवार को वह जमानत पर जेल से छूट कर घर आया। रात में आंधी आने पर अनवार के आंगन में रखा टीन का तख्ता उड़कर अलाउद्दीन के आंगन में चला गया। रविवार को अनवार छत से टीन का तख्ता उठाने गया। अनवार को देखकर पिता ने टोक दिया।

टीन उठाने को लेकर पिता मैनूद्दीन और पुत्र अनवार में विवाद होने लगा। तभी एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। तभी सूचना पर पुलिस पहुंची और मैनूद्दीन के घर के बाहर खड़े गांव के चार लोगों को पकड़ कर थाने ले आई।


देर शाम तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई। एसओ अंगद सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना गलत है। पिता-पुत्र में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

जृमीन बंटवारे के विवाद में पिता-पुत्र में मारपीट, फायरिंग

पुलिस वहां खड़े चार लोगों को पकड़ लाई, टीन का तख्ता उठाने को लेकर हुआ झगड़ा
पिता-पुत्रों में लंबे समय से चल रहा विवाद, आगजनी की हो चुकी घटना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed