फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अभद्रता करने पर वार्ड ब्वाय को महिला ने पीटा, हंगामा

अभद्रता करने पर वार्ड ब्वाय को महिला ने पीटा, हंगामा

Wed, 06 Mar 2019 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
अभद्रता करने पर वार्ड ब्वाय को महिला ने पीटा, हंगामा
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर के कक्ष के बाहर लाइन लगाने को लेकर एक वार्ड ब्वाय ने महिला से अभद्रता कर दी। इस पर महिला ने वार्ड ब्वाय को पीट दिया। वार्ड ब्वाय वहां जान बचाकर भाग गया। बाद में महिला ने मामले की शिकायत सीएमएस व महिला आयोग की सदस्य से की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी उर्वशी पत्नी स्व. कहार सिंह बीमार चल रही हैं। बुधवार सुबह वह बेटे सुरजीत सिंह के साथ लोहिया अस्पताल दवा लेने पहुंची। वहां ओपीडी में पर्चा बनवाने के बाद वह डॉ. नन्हू मल के कक्ष के बाहर लाइन में लग गईं। भीड़ अधिक होने से वहां धक्कामुक्की होने लगी। उर्वशी, नन्हू मल के कक्ष में पहुंच गई। तभी एक वार्ड ब्वाय ने उर्वशी को कक्ष से बाहर निकाल दिया। इसका विरोध करने पर वार्ड ब्वाय ने उर्वशी से अभद्रता कर दी। इससे गुस्साई उर्वशी ने हंगामा करा दिया। उसके साथ आई महिलाओं व उसके बेटे ने वार्ड ब्वाय को पीट दिया।
विज्ञापन


यह देख मरीजों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने किसी तरह वार्ड ब्वाय को महिलाओं से बचाया। इसके बाद वार्ड ब्वाय वहां से भाग गया। उर्वशी ने मामले की शिकायत सीएमएस से की है। प्रभारी सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वह मामले की जांच कराएंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को भी लाइन में लगकर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में भीड़ होने से मरीजों को करना पड़ा इंतजार
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को भी सुबह से ही भीड़ रही। इसके चलते पर्चा काउंटर पर लोग धक्कामुक्की करते रहे। डॉक्टर के कक्ष के बाहर लाइन लगाकर लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में चार डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार किया। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन डॉ. अशोक कुमार के कक्ष के बाहर रही। बुधवार को एक हजार से अधिक पर्च बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed