फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   तत्कालीन ईओ व प्रभारी लेखाकार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप

तत्कालीन ईओ व प्रभारी लेखाकार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप

Tue, 07 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
तत्कालीन ईओ व प्रभारी लेखाकार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप
नगर पालिका के तीन सभासदों ने तत्कालीन ईओ व तत्कालीन प्रभारी लेखाकार पर खुद के नाम करीब दो करोड़ की चेक बनाकर रकम आहरण करने का आरोप लगाया है। वर्तमान ईओ ने सभासदों की शिकायत पर बैंक स्टेटमेंट मांगा है।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद की सभासद पूजा शुक्ला, रूबी गिरि, आमिर खां ने वर्तमान ईओ सीमा तोमर को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि वर्ष 2013-14 में पालिका के बैंक खाते से तत्कालीन ईओ व तत्कालीन प्रभारी लेखाकार ने तत्कालीन चेयरमैन द्वारा अधिशासी अधिकारी के नाम 1 करोड़ 55 लाख 34 हजार 4 सौ 79 रुपये व प्रभारी लेखाकार के नाम 26 लाख 4 हजार 1 सौ 36 रुपये की चेक जारी कर धन का आहरण कर लिया है।
विज्ञापन



जो एक गंभीर तरीके का गबन है। इसके अलावा अन्य नामों से भी धन आहरण किया गया है। इस तरह से लगभग दो करोड़ से अधिक के धन को आहरण कर गबन किया गया है। सभासदों ने मांग की है कि वर्ष 2014 से 2016-17 तक जांच की जाए, जिससे यह पता लग सके कि इतना गंभीर मामला ऑडिट में कैसे पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त प्रकरण गंभीर आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। इस मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराई जाए। बता दें कि तत्कालीन ईओ व प्रभारी लेखाकार की लोकायुक्त में पहले से ही जांच चल रही है। दोनों को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।



वर्तमान ईओ सीमा तोमर ने बताया कि सभासदों ने शिकायत दी है। मामले की जांच के लिए बैंक स्टेटमेंट मंगाया गया है। तीन दिन में स्टेटमेंट मिलने के बाद गठित जांच कमेटी द्वारा गंभीरता से जांच होगी। इससे पूर्व हुए गबन व उक्त शिकायत के मामले में कमेटी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगी।


उन्होंने यह भी बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में जाना चाहिए। ईओ खुद के नाम चेक काट कर भुगतान नहीं कर सकते हैं।


तत्कालीन ईओ व प्रभारी लेखाकार पर करोड़ों के घोटाले का आरोप

सभासदों ने वर्तमान नपा ईओ को दिया पत्र, जांच की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed