फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महरूपुर रावी में 1100 लीटर लहन व 70 लीटर शराब बरामद

महरूपुर रावी में 1100 लीटर लहन व 70 लीटर शराब बरामद

Fri, 12 Apr 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
महरूपुर रावी में 1100 लीटर लहन व 70 लीटर शराब बरामद
कमालगंज कस्बे से सटी गिहार बस्ती महरूपुर रावी में शुक्रवार शाम को छापे के दौरान 70 लीटर शराब पकड़ी व 1100 लीटर लहन नष्ट किया गया । यह शराब घरों के साथ ही गेहूं के खेत व घूरे के पास गड्ढों में छिपाकर रखी गई थी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अमित असेरी व आबकारी विभाग के कर्मचारी शुक्रवार शाम को महरूपुर रावी में दीपकेसरी माता मंदिर के निकट स्थित गिहार बस्ती में छापा मारा। इस दौरान प्लास्टिक पाउच में पैक की गई 70 लीटर तैयार शराब भी बरामद की गई।
विज्ञापन


पकड़ी गई शराब मकानों के पास गेहूं के खेत में ढककर रखी गई थी। आबकारी कर्मचारियों ने डिब्बे निकालकर लहन नष्ट कर दी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचे प्रधान पति पाल सिंह गिहार व पूर्व बीडीसी रमेश से लोगों को जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आबकारी निरीक्षक अमितराज, संजय कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं एक घर में बने शौचालय में कबाड़ भरा होने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई।

गिहार बस्ती में छापा, 70 लीटर शराब पकड़ी

आबकारी टीम ने 1100 लीटर लहन किया नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed