फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पेट्रोलपंप में मारपीट और तोड़फोड़

पेट्रोलपंप में मारपीट और तोड़फोड़

Sun, 17 Mar 2019 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलपंप में मारपीट और तोड़फोड़
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर अमलैया स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को डीजल कम डालने और रुपये कम देने का आरोप लगाकर मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की गई। मारपीट में मैनेजर समेत दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। मैनेजर ने पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व करीब सवा लाख रुपये लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी। दूसरे पक्ष की ओर से भी मैनेजर व अन्य लोगों के खिलाफ लूट और मारपीट की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर अमलैया में पीडी फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप हैं। रविवार सुबह थानाक्षेत्र के गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी दो युवक ट्रैक्टर लेकर डीजल डलवाने पहुंचे। ट्रैक्टर में चालक ने दो हजार रुपये का डीजल डलवाया। ट्रैक्टर चालक ने सेल्समैन पर कम डीजल डालने का आरोप लगाकर दो हजार के बजाय कम रुपये दिए। इसको लेकर ट्रैक्टर चालक और सेल्समैन में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


मैनेजर राहुल कटियार ने बीचबचाव किया। ट्रैक्टर चालक वहां से कुछ दूर गया और साथियों को फोन कर बुला लिया। ट्रैक्टर चालक और पेट्रोल पंप कर्मचारी व मैनेजर के बीच जमकर मारपीट हुई। पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पेट्रोल पंप के सेल्समैन शैलेंद्र बाल्मीकि, जोगराज सिंह, मैनेजर राहुुल कटियार, कोल्ड स्टोरेज कर्मचारी चंदन, अनुराग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से बालेंद्र सिंह व डब्लू घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक व उसके साथी वहां से भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल पंप मैनेजर राहुल कटियार ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। सेल्समैन शैलेंद्र की जेब से 74 हजार रुपये और मैनेजर के पास से तीस हजार, कैंटीन कर्मचारी अनुराग की जेब से सात हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष से गांव न्यामतपुर ठाकुरान निवासी नि:शक्त बालेंद्र सिंह ने पेट्रोल पंप मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि वह चालक के साथ ट्रैक्टर से आलू का बारदाना लेने जा रहा था। पेट्रोल पंप पर चालक ने ट्रैक्टर में डीजल भरवाया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कम डीजल डाला विरोध करने पर सेल्समैन ने चालक से मारपीट कर दी और जाति सूचक गालियां दी। सेल्समैन, मैनेजर व अन्य लोग चालक व उसको मारते हुए कोल्ड स्टोरेज में ले गए। वहां पर हमलावरों ने उसकी जेब से 58 हजार आठ सौ रुपये, एक मोबाइल, सोने की चेन, दो अंगूठी लूट ली।


थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला है कि कम डीजल डालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। लूट की बात गलत है। जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed