फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 10 Mar 2019 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल में एक विवाहिता का शव घर के कमरे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। ससुरालीजनों के विरोध करने पर विवाहिता के पिता की उसके ससुर से हाथापाई हो गई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


हरदोई जनपद के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव अचानकपुर निवासी सोनी(26) की शादी वर्ष 2011 में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल निवासी दीपू दिवाकर से हुई थी। उसके बड़ी बेटी जानी(7) और बेटा राज (2) हैं। दीपू दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


हाल ही में वह छुट्टी पर घर आया था। उसे होली के बाद वापस जाना है। शनिवार देर शाम सोनी ने उसके साथ दिल्ली जाने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। बाद में दीपू खेत पर पलेवा करने चला गया। बच्चों के साथ सोनी कमरे के बाहर सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बच्चों ने देखा तो मां नहीं थी। इस पर बेटी जेना और सास जावित्री ने कमरे में देखा तो वह कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से छत के कुंड से लटक रही थी। इससे घर में कोहराम मच गया। सोनी के मायके वालों व पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से उतारा गया। गांव पहुंचे सोनी के पिता रामनिवास व मां ललिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसका दीपू के पिता ने विरोध किया तो हाथापाई हो गई।


वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विवाहिता की पिता और ससुर में हो गई हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed