फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cash stolen from temple donation box after breaking the lock.

Jhansi News: मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी

Thu, 24 Sep 2026 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cash stolen from temple donation box after breaking the lock.
ललितपुर। शहर के महावीरपुरा स्थित मां मंशादेवी हनुमान मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मोहल्ला महावीरपुरा निवासी अवधेश किलेदार ने एक शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया। जिसमें बताया कि वह महावीरपुरास्थित मां मंशादेवी/ हनुमान जी मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में सेवा-पूजा का कार्य करता है। 22 सितंबर की रात को प्रतिदिन की भांति वह मंदिर के पट बंद करके अपने घर चला गया था। बुधवार की सुबह जब वह मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचा तो देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था, अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी करके ले गया था। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed