{"_id":"6ab43e0f20825f48b103b8c6","slug":"salon-owner-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-lucknow-news-c-13-lko1070-1934702-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन की टक्कर से सैलून संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन की टक्कर से सैलून संचालक की मौत
Thu, 24 Sep 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में बुधवार रात सड़क पार कर रहे सैलून संचालक बबलू (40) की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि बबलू मूलरूप से उन्नाव के असोहा के पाठकपुर के रहने वाले थे। मौजूदा समय में वह बंथरा के कटी बगिया में सैलून चलाते थे। बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है। बबलू के भाई मनोज ने बताया कि बबलू की पत्नी 12 साल से बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। परिवार में पिता अंजनी, मां नन्हकाई और चार भाई हैं।