{"_id":"5c532e62bdec224db8526244","slug":"171548955234-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरचार्ज समाधान योजना के तहत जमा हुए धन से चार लाख गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरचार्ज समाधान योजना के तहत जमा हुए धन से चार लाख गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सरचार्ज समाधान योजना के तहत मोहम्मदाबाद में पंजीकरण में जमा हुए राजस्व को खंड कार्यालय भोलेपुर लाते समय करीब चार लाख रुपये गायब हो गए। यह मामला खंड कार्यालय में रुपये गिनने के दौरान सामने आया। एक्सईएन ने इस मामले की जांच बैठा दी है। अभी तक जमा हुए रुपये का मिलान कराया जा रहा है।
बिजली बिल में सरचार्ज छूट योजना के तहत खंड कार्यालय, उपखंड कार्यालय मोहम्मदाबाद, विद्युत उपकेंद्र जहानगंज में भी पंजीकरण कराकर राजस्व जमा किए जाने का काम चल रहा था। बुधवार को मोहम्मदाबाद में पंजीकरण से जमा हुए राजस्व को कर्मचारी शाम के समय लेकर खंड कार्यालय भोलेपुर आ रहे थे। ये कर्मचारी जहानगंज कैश काउंटर से भी रुपये लेने चले गए। वहां से जमा हुआ राजस्व लेकर खंड कार्यालय भोलेपुर आए और जमा धन गिनना शुरू किया तो करीब चार लाख रुपये कम निकले। चार लाख रुपये गायब होने से कर्मचारी और अधिकारियों में हलचल मच गई।
यह मामला एक्सईएन रमेश चंद्र के पास पहुंचा। उन्होंने इस प्रकरण की जांच बैठा कर जमा हुए राजस्व को दोबारा गिनने के निर्देश दिए। गुरुवार को इसकी जांच होती रही। एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि रुपये का मिलान किया जा रहा है। मिलान होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।