फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कोतवाली पुलिस ने 16 सटोरिये दबोचे

कोतवाली पुलिस ने 16 सटोरिये दबोचे

Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने 16 सटोरिये दबोचे
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाल ने सट्टा माफियाओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बीती रात अभियान चलाया। सट्टा माफिया हाथ से निकल गया लेकिन पुलिस ने 16 सटोरिये दबोच लिए।
विज्ञापन


शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने सट्टा माफियाओं को पकड़ने के लिए रविवार रात शहर क्षेत्र में कई जगह अभियान चलाया। पुलिस ने सर्वोदय नगर मोहल्ला निवासी अनिल कुमार, तलैया साहबजादगान निवासी संजय कुमार, रकाबगंज खुर्द निवासी मुश्त्यिार, इश्त्यिाक, हाता महमूद खां निवासी एजाज अली उर्फ मुन्ना, भीकमपुरा निवासी जाकिर अली, बहारमियां, झब्बूलाल, नाला स्मित सुमाल निवासी पवन कुमार, पतौंजा निवासी ताहिर अली, तलैया साहबजादगान निवासी उवैश, चिलपुरा निवासी धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मौलवी बदन खां निवासी शाहिद, हाता रोशन खां निवासी राजेश पाल, बजरिया निवासी आरिफ और तलैया फजल इमाम मोहल्ला निवासी राजकुमार को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से करीब दस हजार रुपये और सट्टी पर्चियां बरामद की हैं। शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही सट्टा माफियाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, स्कूटी सीज
फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि बीबीगंज मोहल्ला में जुआ हो रहा है। इस पर एसआई जयप्रकाश ने पुलिस बल के साथ बीबीगंज मोहल्ला में छापा मारा। पुलिस को देख जुआरी भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से बरामद हुई एक स्कूटी को सीज कर दिया। एसओ डॉ. विनय प्रकाश रॉय ने बताया कि जुआ होने की सूचना पर छापा मारा था। जुआरी मौके से भाग गए थे, बरामद एक स्कूटी को सीज कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed