{"_id":"5c572024bdec2273a74cfdde","slug":"161549213732-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन गायब होने के मामले में कैशियर से की गई पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी धन गायब होने के मामले में कैशियर से की गई पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बिजली बिल के जमा हुए सरकारी धन से 4.10 लाख रुपये गायब होने के मामले में नीबकरोरी उपखंड कार्यालय के कैशियर से पुलिस ने पूछताछ की। कैशियर के साथ लगे कर्मचारियों से भी जानकारी ली गई है, लेकिन गायब हुए धन का कोई सुराग नहीं लगा पाया है।
नीबकरोरी उपखंड कार्यालय से भोलेपुर खंड कार्यालय में जमा करने को सरकारी कैश लाते समय जहानगंज थाना क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र के पास गाड़ी रुकने पर गायब हो गया था। इस मामले की तहरीर मिलने के बाद जहानगंज एसओ संजीव कुमार राठौर ने पूछताछ करनी शुरू कर दी है। जिस गाड़ी से कैश लाया गया था। उस गाड़ी का चालक पुलिस हिरासत में है।
रविवार को एसओ ने मोहम्मदाबाद उपखंड कार्यालय के कैशियर (टीजीटू) जगपाल व उसके साथ कैश पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। अवर अभियंता सतेंद्र कुमार से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। एसओ ने बताया कि कैश का कोई सुराग नहीं लगा है।