फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानपति की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानपति की मौत

Thu, 13 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधानपति की मौत
फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव के पास गुरुवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान के पति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी प्रधान के पति धर्मपाल सिंह (55) सुबह बाइक से राजेपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव में धान व चारे का बीज लेने आए थे। उनकी पत्नी मनोरमा ग्राम पंचायत रमापुर बझेड़ा की प्रधान हैं। वापस जाते समय धर्मपाल गांव से एक किलोमीटर आगे ही पहुंचे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ट्रक चालक को मौके से पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घायल धर्मपाल को लोहिया अस्पताल भेजा गया। इस बीच परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहां डाक्टर ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान मनोरमा व बेटे राजीव, राघव व शिवम का बुरा हाल है।


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार प्रधान के पति की मौत

बीज लेने जैनापुर गया था ग्रामीण, वापस जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed