फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Thu, 13 Jun 2019 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों की ठगी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने खुद को कर्नल बताकर क्षेत्र के 60 से 70 युवाओं से सेना में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। बुधवार को युवकों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी और रात भर उसे इधर से उधर घुमाते रहे। सुबह दूसरे गांव के लोग युवक को लेकर कहीं चले गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बबना गांव निवासी युवक ने खुद को सेना में कर्नल बता कर मेरापुर थाना क्षेत्र के उनासी गांव के 18 व नवाबगंज के पास ही स्थित नगला हीरा सिंह निवासी एक पार्टी के नेता के जरिए 12 लोगों से सेना में भर्ती कराने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। इसी तरह कई अन्य गांव के लोगों से रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


आगे कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें ठगी होने की जानकारी हुई। लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार को पता चला वह युवक हुसैनपुर बांगर में किसी के घर आया है। इस पर ठगी का शिकार हरदुआ गांव निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ उसे पकड़ने गया। बबना चौराहे से ठगी करने वाला युवक अपनी कार से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने कार रुकवा ली। उसमें एक महिला समेत दो अन्य लोग भी बैठे थे। युवकों ने आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। इस पर वह लोग भी मारपीट पर उतारू हो गए। कुछ देर बाद हरदुआ के युवक अन्य लोगों को कार से उतार कर आरोपी को अपने साथ ले गए।


बुधवार रात को उसे फर्रुखाबाद जनपद से एटा जनपद तक घुमाते रहे। सुबह कुछ लोगों ने उस पर दबाव बनाया तो वह लोग आरोपी को नवाबगंज ले आए। वहां पहले से खड़े उनासी गांव के 30-40 लोग आरोपी को अपने साथ कहीं लेकर चले गए। पर मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।



सेना में भर्ती के नाम पर लाखों ठगे

नवाबगंज क्षेत्र के 60 से 70 युवाओं से ठगे रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed