फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दहेज के लिए विवाहिता को निकालने में मुकदमा दर्ज

दहेज के लिए विवाहिता को निकालने में मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को निकालने में मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली की महिला को ससुरालीजनों ने दहेज में बोलेरो व 5 लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



गांव घासिया चिलौली निवासी सर्वेश की पुत्री रश्मि की शादी 16 नवंबर 2017 को फर्रुखाबाद के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी चूरन वाली गली निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ हुई थी। शादी के दौरान ससुरालीजनों ने एक बोलेरो व 5 लाख रुपये मांगे थे। तब कुछ लोगों ने समझाकर विदा करा दी थी।
विज्ञापन



कुछ दिनों बाद फिर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। 10 अप्रैल को रश्मि को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस पर उन्होंने घरेलू हिंसा का मुकदमा दायर कर दिया। इसके बाद 20 मई 2019 को ससुरालीजन उनके मायके आए और मुकदमे की वापसी को दबाव बनाया। मना करने पर उन्हें व परिजनों को गालीगलौज किया और मारपीट कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रश्मि ने पति जितेंद्र, जेठ जयंत, सासु विद्या देवी, ससुर सुभाष चंद्र, जेठानी सुमन व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर जान से मारने की धमकी व दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।


दहेज के लिए विवाहिता को निकालने में रिपोर्ट

बोलेरो व 5 लाख रुपये की मांग करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed