फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला की संदिग्ध मौत में हत्या का मुकदमा

महिला की संदिग्ध मौत में हत्या का मुकदमा

Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत में हत्या का मुकदमा
कोतवाली क्षेत्र के इजौर गांव के मजरा उलियापुर में पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में हुई महिला की में मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति, देवर समेत छह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



जनपद बदायूं थाना अलापुर क्षेत्र के अशियाना गांव निवासी शिवदयाल की पुत्री नीलम की शादी 10 वर्ष पूर्व उलियापुर गांव निवासी रन सिंह के साथ हुई थी। उनके दो पुत्र गुलशन, राज व एक पुत्री है। पांच जून को नीलम की संदिग्ध हालात में तबियत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन



उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजन शव लेकर घर चले गए। नीलम के गले पर फंदे का गहरा निशान था। सूचना पर पहुंचे नीलम के पिता व अन्य परिजन उलियापुर गांव पहुंचे तो नीलम का शव घर के आंगन में पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीलम के पुत्र गुलशन ने बताया उसकी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। बताया कि घर में नीलम के देवर संजीव उर्फ संजू की चलती थी। नीलम को बच्चों की पढ़ाई का भी खर्चा नहीं मिलता था। इससे वह काफी परेशान रहती थी।



नीलम की उसके पति, देवर व अन्य ससुरालीजनों ने गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने नीलम के पिता की तहरीर पर पति रन सिंह, देवर संजीव उर्फ संजू, राजीव, ननद संगीता, सास सुशीला, ससुर फूल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


महिला की मौत में पति, देवर समेत छह पर केस

पांच जून को संदिग्ध हालात में हुई थी मौत, मृतका के पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed