फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   लापरवाही से गर्भ में बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन

लापरवाही से गर्भ में बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन

Sat, 08 Jun 2019 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही से गर्भ में बच्चे की मौत, जिम्मेदार कौन
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी गर्भवती के लोहिया महिला अस्पताल में भर्ती के दौरान पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में सैनिक ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमएस से शिकायत की।
विज्ञापन


रामपुर निवासी सैनिक ओम सिंह ने महिला अस्पताल के सीएमएस से शिकायत की। इसमें कहा कि उन्होंने चार जून को गर्भवती पत्नी को पेट में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने एक बोतल चढ़ाने के बाद बिना जांच किए उसे घर भेज दिया। छह जून को फिर उसे महिला वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पेट में दर्द की लगातार जानकारी के बावजूद डाक्टर ने चेकअप नहीं कराया और कमरा नंबर तीन में भर्ती कर दिया। काफी देर तक डाक्टर देखने नहीं आई तो परिजनों ने जाकर जानकारी दी। डाक्टर ने उसे प्रसव कक्ष में बुलाया। दोपहर 1.50 बजे बिना देखे ही डाक्टर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली शिफ्ट के डाक्टर ने आकर प्रसव कराया, तब तक पेट में ही बच्चा मर चुका था। ओम सिंह ने कहा कि यदि प्रसूता के साथ कुछ अनहोनी हो जाती है तो जिम्मेदारी कौन लेता। उन्होंने लापरवाही बरतने में डाक्टर व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सीएमएस डा. कैलाश ने बताया कि शिकायत मिली है। इस पर संबंधित डाक्टर व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

महिला अस्पताल में लापरवाही से गर्भ में बच्चे की मौत

सीएमएस से शिकायत, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed