फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   स्कार्पियों और पुलिस की गाड़ी भिड़ी, एसओ समेत तीन घायल

स्कार्पियों और पुलिस की गाड़ी भिड़ी, एसओ समेत तीन घायल

Thu, 06 Jun 2019 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियों और पुलिस की गाड़ी भिड़ी, एसओ समेत तीन घायल
कचहरी जाते समय एसओ की जीप को स्कार्पियों सवार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में एसओ और उनके दो हमराही घायल हो गए और जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं से गुजर रहे कार सवार युवक ने एसओ और दोनों सिपाहियों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहानगंज थानाध्यक्ष अंगद सिंह गुरुवार को सिपाही सत्य प्रकाश व धर्मवीर के साथ जीप से कचहरी जा रहे थे। वहीं फर्रुखाबाद की ओर से एक स्कार्पियो तेज गति से आ रही थी। सामने ट्रक देखकर चालक ने स्कार्पियो को मोड़ दिया। इससे सामने से आ रही एसओ की जीप से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस हादसे में एसओ और दोनों सिपाही घायल हो गए। तभी जहानगंज के गदनपुर तुर्रा गांव निवासी सीपू चतुर्वेदी कार से आ रहे थे। उन्होंने घायल एसओ और सिपाहियों को बघार नाला स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह व थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कर सभी लोग मेडिकल कालेज गए और एसओ व पुलिस कर्मियों के हालचाल लिए। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक ने बताया कि वह जहानगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव का रहने वाला है।


मेरापुर के गांव नौली निवासी बहनोई की स्कार्पियो है। बहनोई के भाई का तिलक है। मिठाई के लिए खोया लेकर आया था और छिबरामऊ से छेना लेने जा रहा था। सामने ट्रक आने से उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी।

स्कार्पियों और पुलिस की गाड़ी भिड़ी, एसओ समेत तीन घायल

पुलिस कर्मियों को मेडिकल कालेज में भर्ती
स्कार्पियों और चालक को पुलिस ने कब्जे में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed