फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Thu, 23 May 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव आवाजपुर में एक महिला का शव सुबह घर के छप्पर में लगी धन्नी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पिता ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



शाहजहांपुर के गांव मऊ निवासी बटेश्वर ने अपनी बेटी नंदरानी (34) की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व गांव आवाजपुर निवासी मिथलेश कठेरिया से की थी। नंदरानी के तीन बेटी और दो बेटे हैं। मिथलेश साइकिल चलाकर खेल दिखाने का काम करता है।
विज्ञापन



उसके पिता रामनरेश खेती करते हैं। बुधवार रात को बच्चे भोजन करने के बाद सो गए थे। रामनरेश व उनकी पत्नी सरोजनी गांव में बने दूसरे मकान पर सोने चले गए। सुबह चार बजे रामनरेश लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के छप्पर में लगी धन्नी में नंदरानी का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर उन्होंने शोर मचाया तो बच्चे जाग गए और मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने शव को फंदे से उतरवाया। जानकारी मिलने पर नंदरानी के पिता बटेश्वर परिजनों के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मिथलेश शराब पीने का आदी है।


वह शराब पीने के बाद आए दिन नंदरानी के साथ मारपीट करता था। कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव लटकाया गया है। उन्हें नंदरानी के सुसरालीजनों ने घटना की सूचना भी नहीं दी। उसकी बड़ी बेटी हरियाणा के पानीपत में रहती है। वहां उसे किसी तरह जानकारी मिली। उसने फोन पर मामले की सूचना दी। इंस्पेक्टर जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

13 वर्ष पूर्व हुई थी शादी, छप्पर में लगी धन्नी के सहारे लटकी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed